फ़ॉलोअर
मेरे बारे में
- irshad
- bikaner, rajasthan, India
- या रब तूं मुझको ऐसा जीने का हुनर दे, मुझ से मिले जो इंसा उस को मेरा कर दे.
पृष्ठ
ग़ज़ल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
ग़ज़ल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
7/25/2010
ग़ज़ल
हर पल की तुम बात न पूछो
कैसे गुजरी रात न पूछो
बाहर सब कुछ सूखा-सूखा
अन्दर की बरसात न पूछो
दुनिया से तो जीत रहा हूँ
खुद से खुद की बात न पूछो
जिस को सुन के पछताओगे
तुम मुझसे वो बात न पूछो
साहिल पे ही डूब गए हो
कैसे थे हालात न पूछो
मिलता है '' इरशाद'' सभी से
उस से उसकी जात न पूछो
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
